खंडवा- शहर अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास में दिव्य महानुष्ठान किए जाएंगे। अनुष्ठान को लेकर 4 जून से सतत प्रति दिवस महादेवगढ़ मंदिर मातृशक्ति के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पवित्र मिट्टी का पूजन किया जा रहा है। अब तक 5000 से अधिक परिवारों में इस मिट्टी का वितरण भी हो चुका है। श्रावण के पूर्व 12 हजार से अधिक परिवारों में इसका पूजन करके सभी मातृशक्ति को मिट्टी का वितरण किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन 2 महीनों में महादेवगढ़ मंदिर पर ब्राह्मणों के द्वारा करोड़ों ओमकार मंत्रों का जप करके रुद्राक्ष का शिवलिंग बना करके उसे अभिमंत्रित किया जाएगा एवं अभिमंत्रित रुद्राक्ष पंजीयन करने वाली मातृशक्ति प्रमुखों के द्वारा ही इन पूजन करने आने वाली मातृशक्ति 21 रुद्राक्ष प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे जिससे एक शंकर से अनेक शंकर हो जाएंगे। यह बात पत्रकारवार्ता में महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने कही।
उन्होंने बताया कि इस महान दिव्य अनुष्ठान के माध्यम से निमाड़ क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण लव जिहाद को रोकने के प्रयास भी किए जाएंगे एवं इस वर्ष इस अनुष्ठान में युवा, माता, बहनों को भी धर्म से जोड़ा जाएगा
एवं युवाओं को भगवान की शिव की उपासना में संलग्न किया जाएगा।
मंदिर समिति का जो वाक्य है कि एक शंकर से अनेक शंकर बनकर के घर-घर में शिव उपासना को बढ़ाया जाए उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रुद्राक्ष का एक बड़ा शिवलिंग बनाकर के ब्राह्मणों के द्वारा 2 माह तक उसे अभिमंत्रित किया जाएगा एवं सिद्ध एवं अभिमंत्रित रुद्राक्ष शहर की मातृशक्ति को आशीर्वाद स्वरुप वितरित किए जाएंगे।
इस महाअनुष्ठान के साथ ही महादेवगढ़ जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा सामाजिक समरसता को लेकर के मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी भगवान शिव की कावड़ यात्रा श्रावण में ओमकारेश्वर से मां नर्मदा का जल भर के खंडवा के अति प्राचीन महादेव का मंदिर पर युवाओं के माध्यम से आएगी। इसके साथ जय हिंदू राष्ट्र मातृशक्ति की कावड़ यात्रा भी शहर के प्राचीन सुरजकुंड से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के छोटा बोरगांव ग्राम से जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा महादेवगढ़ मंदिर आएगी। ग्रामीण क्षेत्र के कल्याणगीर के सुक्ता नदी के तट से जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा भी आएगी।
महादेवगढ़ मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि यह अनुष्ठान भारत की अखंडता एवं भारत हिंदू राष्ट्र बने इस संकल्प को लेकर किया जा रहा है। प्रति दिवस प्रात:काल सत्र में गणेश अंबिका सहित शिव पंचायतन स्थापित देवताओं का पूजन रूद्र स्वाहाकार एवं भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। अनुष्ठान प्रमुख अतुल अग्रवाल ने बताया कि दोपहर के सत्र में शहर के पंजीयन किए हुए मात्र शक्तियों के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रति दिवस दोपहर 2 से 4 बजे तक भगवान शिव पार्थेश्वर का निर्माण किया जाएगा एवं सायं 4 से 6 बजे तक भगवान शिव पार्थेश्वर का विधि विधान से पूजन किया जाएगा। समिती के विनोद अग्रवाल ने बताया कि सायंकाल में भगवान महादेव का प्रति दिवस श्रृंगार एवं आरती की जाएगी। श्रावण एवं प्रदोष महापर्व पर विशेष श्रृंगार एवं महाआरती की जाएगी।
Views Today: 2
Total Views: 94

