पूर्व गृहमंत्री ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर बोला हमला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार किया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि गृहमंत्री सत्ता के दीवाने हो गए हैं, वो सत्ता के नशे में रहते हैं। वहीं मीडिया से चर्चा में बाला बच्चन ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
दरअसल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएम और मस्क की मुलाकात पर कहा था कि आज तो कांग्रेस की चिड़िया उड़ गई होगी, जलन पर बरनॉल भेजा जा सकता है। इसका जवाब देते हुए बाला बच्चन ने कहा- हम लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं, इसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी। वो सटीक जवाब होगा। गृहमंत्री सत्ता के दीवाने हो गए हैं, नशे में रहते हैं वो। आज से नहीं, काफी पहले से उन्हें जानता हूं।

नारी सम्मान योजना के पर्चे पर कचौरी, पोहा खाने वाला वीडियो वायरल होने को बाला बच्चन ने भाजपा का ही षड्यंत्र बताया। साथ ही कहा कि महिलाएं हमारी योजना के फॉर्म को चेक मानकर चल रही है। बीजेपी परिवार की महिलाओं ने भी कांग्रेस की नारी सम्मान के फार्म भर रही है। छिदवाड़ा में पार्षद पद पर हार पर बचाव करते हुए कहा कि- ऐसा नहीं है, ज्यादातर परिणाम में जीत हमारी हुई है। विधानसभा चुनाव में निमाड़ में बड़ी जीत का भी दावा उन्होंने किया।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!