जिला चिकित्सालय का देवास की टीम ने किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा – श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा में नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस एवं मुस्कान मापदंड अनुरूप स्टेट एसेसमेंट करने के लिए टीम आई। टीम में देवास से डॉ. अमरीन एवं डॉ. गोपाल कृष्ण कटारे द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र, चिल्ड्रन वार्ड, पीडियाट्रिक ओपीडी एवं एसएनसीयू में मिलने वाली सुविधाओं का मानक अनुरूप मूल्यांकन किया गया।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का राष्ट्रीय मानक अनुरूप बच्चों के इलाज एवं  गुणवत्ता की जांच की, जिसमें रजिस्टर, स्टॉफ, दवाइयां एवं इलाज के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अतुल माने, आर.एम.ओ. डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉ. भूषण बांडे शिशु रोग विशेषज्ञ, एसएनसीयू प्रभारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा वास्केल, डॉ. मधु तंतवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!