देवास- 11केवी विद्युत लाइन डाले जाने का विरोध करते हुए ग्राम मेढकीचक के ग्रामीणजन पैलेस पर विधायक गायत्री राजे पवार के पास पहुंचे और मांग पत्र सौंपा। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्रं. 11 मेंढकीचक में पहले से ही 11 केवी लाईन डली हुई है एवं उसके ऊपर एक ओर 11 केवी लाइन डाली जा रही है, जिसका हम विरोध करते है। जहां पर यह लाइन डाली जा रही है वह रहवासी क्षेत्र है और लगभग सभी ग्रामीण जन इस रास्ते से होकर गुजरते है। लाईन के नीचे शासकीय माध्यमिक विद्यालय भी है। यहां बच्चे पढऩे आते है और आसपास के बच्चे खेलते रहते है।
हमारा क्षेत्र घनी आबादी वाला है। बारीश के दिनों में हर कभी आंधी, तूफान आता है, जिससे लाईन के तार टूटने की संभावना बनी रहती है। जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा लगा रहता है। लाइट फाल्ट होने से आगजनी भी हो सकती है, जिससे जनहानि के साथ रहवासी क्षेत्र का नुकसान भी हो सकता है। विधायक पवार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि में संबंधित अधिकारी से चर्चा कर उचित कार्यवाही कराउंगी। इस दौरान छगन पटेल, कन्हैयालाल टेलर, संतोष मेवाड़े, महेश माली, राकेश कुमावत, नितिन चौधरी, गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

