नगर पालिका की कार्यवाही का राजनीतिक विरोध 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – भाजपा मतदाताओं का मन टटोलने के लिए संपर्क से समर्थन अभियान चला रही है। आगामी चुनाव में भाजपा को विजय बनाने की अपील कर रही है। लेकिन बड़वाह में भाजपा की नगर परिषद द्वारा एमजी रोड पर की जा रही अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से इस अभियान का उल्टा असर देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का आक्रोश अब राजनीतिक रूप में तब्दील हो चुका है। गुरुवार को एमजी रोड के एक व्यापारी ने अनोखा तरीके का विरोध दर्ज किया ।जिसने अपनी दुकान के बाहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के कमल के फूल पर क्रॉस का निशान तो कमलनाथ की फोटो के बैनर पर राइट का निशान लगाया है। बैनर के माध्यम से इशारों में बताया कि नवंबर 2023 आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं किया जाएगा। जबकि जिस व्यापारी ने यह बैनर लगाया है,वह भाजपा का कट्टर समर्थक बताया जाता है। लेकिन भाजपा की नगर परिषद की इस कार्रवाई से नाखुश है। और बैनर के माध्यम से भाजपा से साफ तौर पर नाराजगी जाहिर की है।उल्लेखनीय है की नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के एमजी रोड पर ड्रेनेज और यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से नाली और नाला निर्माण करवाया जाएगा। जिसके पहले नपा द्वारा मुख्य चौराहे से एमजी रोड स्थित गोल बिल्डिंग तक स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है ।लेकिन इस कार्यवाही से एम जी रोड के व्यापारी नाखुश दिखाई दे रहे है ।जबकि नपा द्वारा बुधवार को नजूल के नक्शे के हिसाब से दुकानों और मकानों के आगे पसरे अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगा रही है ।

व्यापारी बोले जहा पहले बने नाले और नालिया तो ये कार्यवाही क्यों —–

 

नपा द्वारा इस अतिक्रमण की कार्यवाही के विरोध में एक किराणा व्यापारी गोपाल मारवाड़ी ने आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मंशा कांग्रेस की जीत को लेकर जाहिर कर दी ।ऐसा इसलिए क्योंकि मारवाड़ी ने अपनी दुकान के बाहर तीन बैनर लगाए ।जिसमें एक बैनर पर कमल का फूल,दूसरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तीसरे बैनर पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो लगाई है ।इनमे दो बैनर श्री चौहान और कमल के फूल पर क्रास का निशान और कमलनाथ के फोटो पर राइट का निशान लगा दिया । जबकि उनका कहना है की नपा द्वारा नाजायज रूप से व्यापारियों को सताया जा रहा है हमारे पक्के कंट्रक्शन तोड़ा जा रहा है । वही हमारे घरों और दुकानों की नजूल के नक्शे के अनुसार नपती कर हमे अवैधानिक रूप से नपा द्वारा डराया जा रहा है ।जिसके कारण मेने यह बैनर लगाकर मोन विरोध दर्ज किया है। मारवाड़ी का कहना है जिस तरह इंदौर रोड स्थित नपा के इंद्रा मार्केट में पुराने नाले के बावजूद उसके आगे नए नाले का निर्माण किया है ।वही मुख्य चौराहे पर पुराने नाले पर अतिक्रमण नहीं हटाते हुए नए पाईप डालकर पुराने नाले में जोड़ा है ।उसी तर्ज पर एम जी रोड पर भी दुकानों के आगे नवीन नाले और नालियों का निर्माण नपा द्वारा किया जाना चाहिए । माडवाड़ी का कहना है की नपा द्वारा जल भराव के कारण एमजी रोड का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जबकि जल भराव एमजी रोड पर नही बारिश के दिनो गुरुनानक मार्ग में होता है ।

Views Today: 2

Total Views: 432

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!