जिला कलेक्टर एवं मंडल रेल प्रबंधक को नागपुर ट्रेन चालू करवाने के लिए दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
खंडवा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय खण्डवा एवं मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक खण्डवा को ज्ञापन प्रेषित कर 22121 नागपुर भुसावल ट्रेन पुनः संचालन की मांग की गई।
      प्रेमांशु जैन ने बताया कि गुरू पूर्णिमा पर्व पूरे देश एवम प्रदेश में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है दादाजी धाम खण्डवा और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालु आते हैं।प्रधानमंत्री प्रतिदिन कई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करते हैं इसी अनुक्रम में नागपुर भुसावल ट्रेन को भी चालू करने की मांग की गई ।
ज्ञापन के माध्यम से रणधीर कैथवास पूर्व जिला पंचायत सदस्य खंडवा, रामपाल सिंह सोलंकी, महेश जोशी ,रचना तिवारी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, हेमलता पालीवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष ,प्रदेश सचिव मोनिका मंडरे,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, कामिनी मंडलोई, कांग्रेस पार्षद प्रतिमा कसेरा ने ट्रेन को चालू करने का निवेदन किया।
102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!