देवास- गुरूनानक नगर (सिंधी कालोनी) के रहवासी व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के समक्ष आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। रहवासियों ने बताया कि कालोनी में लगभग 60 परिवार निवास करते है। हर परिवार में 4 से 5 सदस्य है। रहवासी काफी समय से मूलभूत समस्या से जूझ रहे है। कालोनी में सडक़ नही है, जिससे विद्यार्थियों के साथ धार्मिक स्थल, जिम व अन्य कार्यो हेतु आने-जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। बारिश के दिनों में हालात बद से बदतर हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। नगर निगम द्वारा नल जल योजना अंतर्गत पीने के पानी की सुविधा नही है। कुछ घरों में ट्यूबवेल है, लेकिन वो पानी पीने योग्य नही है। कालोनी में स्ट्रीट लाईट नही होने से रात्रि में लोगों को घरों से बाहर निकलने में डर लगा रहता है।
सीवरेज कनेक्शन नही होने से गंदा पानी सडक़ों पर बहता रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप होने से बीमारी फैल रही है। शाम होते ही कालोनी में आसामाजिक तत्वों को डेरा लगना शुरू हो जाता है। कालोनीवासी समझाते है तो लड़ाई-झगड़ा होने का डर लगा रहता है। उपरोक्त समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कलेक्टर, आयुक्त, पार्षद एवं सोसायटी अध्यक्ष को आवेदन दिया, लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नही हो पाया। कालोनीवासियों ने महापौर से मांग की है कि समस्याओं का बारीश के पूर्व शीघ्र निराकरण किया जाए। जिससे कालोनीवासी अपना जीवन शांतिपूर्ण व सुखमय तरीके से जी सके। इस दौरान बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 92

