Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश भवन और मध्यांचल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

1 min read
Text Size:

भोपाल – नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन और मध्यांचल में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। “वसुधैव कुटुम्बकम् के लिये योग” की थीम पर इस योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षकों द्वारा  किया गया। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त  पंकज राग, अपर आवासीय आयुक्त  प्रकाश उन्हाले और मध्यप्रदेश शासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। 

योगाभ्यास के पहले जबलपुर में आयोजित ‘राष्ट्रीय योग कार्यक्रम’ का सीधा प्रसारण देखा गया। प्रतिभागियों ने उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़, राज्यपाल  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का विशेष वीडियो संदेश देखा।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply