देवास- भाई द्वारा खेत नही जोतने देने की शिकायत लिए एक पीडि़त किसान अपने पुत्र के साथ जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर को आवेदन देकर शिकायत की। जिले की सतवास तहसील के ग्राम मेहनूल निवासी सुरेश पिता रामा ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताते हुए हुए कहा कि मेरी कृषि भूूमि ग्राम मेहनूल में स्थित है। मेरा भाई रमेश पिता रामा मुझे मेरी कृषि भूमि पर ट्रैक्टर नही चलाने देता। उसने अपनी जमीन बेच दी है और आए दिन मुझे परेशान कर रहा है। मेरा मकान भी कृषि भूमि के पास बना हुआ है। हम वहां नही रहते है। इसलिए रमेश मेरी कृषि भूमि पर कब्जा करना चाहता है।
इसके पूर्व तहसीलदार को आवेदन भी दिया, लेकिन सुनवाई नही हो पाई। आए दिन मुझे व मेरे परिवार को परेशान कर रहा है। पीडि़त किसान सुरेश ने आवेदन देकर कलेक्टर से मांग की है कि तत्काल कार्यवाही की जाए, जिससे मैं अपने खेत पर स्वतंत्र रूप से खेत जोत सकूं। वर्तमान में फसल बोने का समय चल रहा है। ऐसे में मेरा भाई मुझे खेती नही करने देगा तो मुझे काफी नुकसान होगा। नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

