Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

कथाकार डा. नीना शर्मा ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन

2 min read

ओंकारेश्वर- बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में स्थित ओंकारेश्वर-ममलेश्वर बाबा के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जब से उज्जैन में महाकाल लोक बनकर तैयार हुआ है तभी से बड़ी संख्या में विश्व प्रसिद्धि प्राप्त कई बड़ी हस्तियां ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में पहुंच रही है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रांत की धार्मिक नगरी नाथद्वारा से प्रसिद्ध कथाकार डा. नीना शर्मा ने ओंकारेश्वर पहुंचकर बाबा ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर भगवान् का आशीर्वाद लिया।
कथाकार डाक्टर नीना शर्मा ने ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर महादेव के गर्भ गृह के द्वार पर माथा टेका और आशीर्वाद लेकर नर्मदा नदी के उत्तर तट पर स्थित स्वयं भू भगवान् ओंकारेश्वर मंदिर पंहुची।

यहां पंचमुखी गणेश के दर्शन कर आशुतोष भगवान् ओंकारेश्वर जी के दर्शनों का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि, ज्योतिर्लिंग भगवान् ओंकारेश्वर – ममलेश्वर के बहुत अच्छे दर्शन हुए है। ओंकारेश्वर में पहली बार आई हूं। सब ओर खुशहाली हो सब खुश रहें यही मनोकामना की है। अगर भगवान् भोलेनाथ की इच्छा होगी तो पवित्र श्रावण मास में नर्मदा किनारे भोलेनाथ की नगरी में नि:शुल्क संगीतमय शिवपुराण कथा करुंगी। बता दें कि, डाक्टर नीना शर्मा भागवत सप्ताह कथा, हरिकथा, नानीबाई का मायरा, भक्तमाल, पुष्टिमार्गी वार्ता, श्रीनाथ जी प्राकट्य कथा, वैष्णव वार्ता एवं गौ कथा का वाचन देश के विभिन्न प्रांतों में बड़े स्तर पर करती चली आ रही हैं।

102 Views

Leave a Reply