Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

जगतगुरु शंकराचार्य का नगर में मंगल आगमन

1 min read

खण्डवा- दादाजी की पावन नगरी में जगतगुरु शंकराचार्य शारदा मठ द्वारका पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद  सरस्वती महाराज का मंगल आगमन हुआ। जगतगुरु शंकराचार्य के आगमन पर गुप्ता परिवार के साथ ही उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका का हार्दिक अभिनंदन वंदन किया। महाराज  का संध्याकालीन पूजन एवं पाद प्रक्षालन गुप्ता परिवार द्वारा किया गया। समाजसेवी सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि  शंकराचार्य महाराज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक भक्तों से मिलेंगे एवं अखिल भारतीय विप्र ब्राम्हण महासभा मप्र द्वारा 111 बच्चों का उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पांडे, प्रदेश महासचिव राजकुमार तिवारी व उपनयन संस्कार कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर मिश्रा के मार्गदर्शन में होने वाले आयोजन में 12 बजे जगतगुरु शंकराचार्य पहुंचकर आर्शीवचन देंगे। शाम 7.30 बजे से गौरीकुंज सभागृह में धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। महाराज  के खण्डवा आगमन पर लायन्स क्लब,  विकास परिषद के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मिर्ची वाले बाबा, पंडित नवीन शर्मा, नारायण बाहेती, प्रेम नारायण पिपलोनिया, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सुनील जैन, सनत श्रीमाली, राजकुमार तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद अग्रवाल, राकेश पालीवाल, रितेश मिश्रा, मनीषा गुप्ता, अनिल बाहेती व श्रद्धालुओं ने शंकराचार्यजी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

128 Views

Leave a Reply