Skip to content
Monday, 26 October 2026
बैतूल

पिता ने बेटे की हत्या कर शव खेत में दफनाया

2 min read
Text Size:
 बैतूल – झल्लार थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर उसके शव को खेत में ही दफना दिया था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बासनेर खुर्द में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बैलगाड़ी में रखकर अपने खेत में ले जाकर दफना दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
ये है पूरा मामला 
बेटे के शराब पीने से माता- पिता परेशान रहते थे। बीती रात में बेटे को नशे में देख पिता पूरी तरफ परेशान हो गया। उसने गुस्से में बेटे को गाली गलौज कर तीन चार झापड़ मारे जिसमें बेटा को गंभीर जगह पर चोट लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मृत गोलू उर्फ राजेश ठाकरे उम्र 28 साल बेटे चादर उड़ाकर बैलगाड़ी के माध्यम से अपनी निजी खेत में जाकर दफना दिया। आरोपी पिता गुलाब ठाकरे 58 साल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। वही मृत गोलू उर्फ राजेश ठाकरे 28 साल पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। झल्लार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
77 Views
What do you think?

Leave a Reply