देवास- सेवा सहकारी संस्था इकलेरा माताजी के पदस्थ सेल्समैन द्वारा खाघान्न वितरण न करते हुए पदस्थ समिति प्रबंधक की गैर मौजूदगी में किसानो की शासन की योजना से आने वाली राशियो का गमन घोटाला संबंधी आरोप लगाते हुए ग्राम नागपंचाना निवासी भगवान सिंह गुर्जर ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर शिकायत की। हितग्राही भगवानसिंह ने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि सेवा सहकारी संस्था इकलेरा माताजी के पदस्थ सेल्समैन द्वारा गांव में किसी को खाघान्न वितरण नही करता है। कभी-कभी खाद्यान्न देता है वो आधा-अधूरा। साथ ही पदस्थ समिति प्रबंधक की गैर मोजुदगी में किसानों की शासन की योजना से आने वाली राशियों का गमन घोटाला किया जा रहा है। पदस्थ सेलसमेन सुरेंद्र सिंह पिता पिता बनेसिंह दांगी द्वारा शासन की योजना से खाघान्न निशुल्क वितरण नही कर काला बाजारी की जा रही है एवं गेहू, चावल, शक्कर, केरोसीन, नमक आदि खाघान्न सामग्री को गाडी मे भरकर बाजार में बेची जा रही है।
कोरोना काल के समय खाघान्न कोटा भी हितग्राहियो को नही दिया गया। सम्पूर्ण कोटा डकार गए एंव संस्था के किसानो की फसल बीमा राशि एवं किसानो की लेन-देन राशि कृषि कार्य हेतु खाद, बीज भी किसानो नही वितरण किया जा रहा है। ्रबीमा एंव लिमिट की राशि किसानो के विड्राल एंव ड्रावल कोरे पर हस्ताक्षर करवा कर बोलते है कि हम तुम्हारा खाते की पलटी कर दूंगा। लिमिट से बाहर के पेसे 60,000 रूपए भी नगद ले लिये और खाते की पलटी नही की। मेरे साथ अभद्र व्यवहार कर नंगी-नंगी गाली दी। हितग्राही भगवान सिंह ने कलेक्टर से मांग की है कि निष्पक्ष जाँच कर सेल्समैन पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाए एवं कोरोना काल से आज तक की खाद्यान्न वितरण सूची भी देखी जाए। जिससे पूरी गड़बड़ी सामने आ सके।
Views Today: 2
Total Views: 158

