Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन बोले  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, ओंकारेश्वर। प्रदेश मेंं होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री बाला बच्चन जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना करने के बाद ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर, ममलेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बाला बच्चन ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया हैं। बाला बच्चन ने कहा कि भाजपा सरकार भगवान को भी नहीं छोड़ रही है, तो आप और हम क्या हैं? इनके भ्रष्टाचार का पुलिंदा खुलेगा और इनके पाप का घड़ा फूटेगा, आप देखते जाइए। कमलनाथ की सरकार के समय महाकाल लोक की राशि बढ़ाकर 300 करोड़ की गई। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वहां मूर्तियां कैसी लगाई, थोड़ी सी हवा चलने पर मूर्तियां गिर जाना साफ दिख रहा है, वहां कैसा काम हुआ है। आने वाले समय में इनको इसका हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा भाजपा ने जिस प्रकार से मध्य प्रदेश से कांग्रेस सरकार चुराकर भाजपा की सरकार बनाई थी उसी प्रकार कर्नाटक में भी करने की कोशिश की थी। कर्नाटक में जितने लोग कांग्रेस से भाजपा में गए थे सब हार गए। विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी यही स्थिति होने वाली है, जितने लोग कांग्रेस से भाजपा में गए थे और उपचुनाव कराया था उसमें से आधे को तो टिकट नहीं मिलेगा और जिनको मिलेगा वह भी हार जाएंगे। अभी कांग्रेस में आने के लिए होड़ लगी हुई है। बाला बच्चन ने कहा शिवराज सरकार का घड़ा भर चुका है। इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह, कांग्रेस नेता उत्तमपाल सिंह, गजेंद्र सिंह सोलंकी व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाठक के अलावा नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल व कांग्रेस पार्षद मौजूद थे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply