विश्व योग दिवस कल… तैयारियों में जुटा प्रशासन, संस्थाएं व संगठन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विश्व योग दिवस कल 21 जून को मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन समेत विभिन्न संस्थाएं एवं समाजसेवी संगठनों के साथ-साथ स्कूल शिक्षा विभाग का खेल महकमा इसकी तैयारियों में जुटा है। बता दें कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के हितार्थ योग लाभकारी साबित हुआ है। योग का अभ्यास जहां शरीर को रोगमुक्त रखता है, वहीं मन को शांति व ऊर्जा का संचार करता है। यही कारण है कि योग के प्रति लोगों का रूझान दिनों दिन बढ़ रहा है।  

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह योग कार्यक्रम होंगे। अधिक से अधिक लोग योग से जुड़े, इस उद्देश्य से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन समेत समाजसेवी संगठन व विभिन्न संस्थाएं सक्रिय हैं। साथ ही स्कूली छात्रों को भी योग का महत्व समझाने की तैयारी है। इसकी तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जानकारी के अनुसार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में बीतें 16 जून से अभ्यास शिविर लगा रहा है। जहां सैकड़ों महिला एवं पुरूष अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं। वहीं स्कूलों में भी योग दिवस मनाने की रूपरेखा बनाई गई है। बता दें कि कोरोना काल के बाद योग का महत्व अधिक बढ़ गया। संक्रमण से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों ने योग को अपनाया है। जिसका संबंधितों का लाभ भी मिल रहा है। इस संबंध में योग विशेषज्ञों का कहना है कि 21 जून को योग दिवस मनाए जाने के पीछे इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है। इस कारण हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!