Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

हेमन्त उपाध्याय लघुकथाश्री से सम्मानित

1 min read
Text Size:

खंडवा- लघुकथा दिवस की पूर्व संध्या पर कृति तखत की ताकत पर हेमंत शिव नारायण उपाध्याय को लघुकथा  सम्मान से राज्य संगृहालय भोपाल में सम्मानित किया गया। ये सम्मान विकास दवे, कांता राय, जवाहर कर्नावट ने प्रदान किया। इस दौरान देश भर से आए सैकड़ों साहित्यकार उपस्थित थे।

इस सम्मान के पूर्व लघुकथा शोध संस्थान ने पद्मश्री राम नारायण उपाध्याय की स्मृति में स्थापित सम्मान प्रताप सिंह सोढ़ी इंदौर को शाल,  फल, मोतियों की माला एवं स्मृति पट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविन्द्र नाथ टैगोर विश्व विद्यालय वनमाली सृजन पीठ भोपाल एवं लघुकथा शोध केंद्र ने संयुक्त रूप से लघु कथा दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply