Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

जिए सिंध सेवा संगम महिला शाखा ने किया पौधारोपण

2 min read
Text Size:

खंडवा- आज लोगों को लग रहा हैं कि गर्मी बहुत हैं पर कब तक एसी का सहारा लेंगे। आज हिंदुस्तान में 500 करोड़ पेड़ की आवश्यकता है और अभी तो ये शुरुआत है। अभी से पौधों की उपयोगिता समझनी होगी और समझकर पौधे लगाने होंगे। क्योंकि एक पौधे को बड़ा होने में 5 से 7 साल लग जाएंगे। बारिश आने वाली है।
इस विचारधारा को साकार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजना खत्री के निर्देशानुसार जिए सिंध सेवा संगम महिला शाखा खंडवा टीम द्वारा रमा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शिवजी की आराधना में लगने वाले विभिन्न पौधों का पौधारोपण किया गया।

समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल बताया कि जिए सिंध सेवा संगम टीम मंदिर पहुंची और मंदिर में पौधे रखकर आरती और भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया। उसके पश्चात बेल पत्री, आंवला, गुड़हल, बड़, पीपल, शम्मी व तुलसी आदि पौधे का रोपण कर मंदिर के रिंकू सोनी व राकेश सोनी को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सकोरे भी रखे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तानिया खेटपाल, प्रदेश वक्ता पायल गोलानी, कोमल होतवानी, मीना कृपलानी, हर्षा सीतलानी, कविता कृपलानी, लक्ष्मी भोजवानी, ज्योति लालचंदानी, राशि सोमानी, सुधा गीते, मंजुला हिंदोरे, तारा बाई राठौर मौजूद थी। रिंकू सोनी व राकेश सोनी द्वारा टीम का आभार व्यक्त किया गया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply