Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

अमावस्या पर लाखों भक्त पहुंचे ओंकारेश्वर

2 min read
Text Size:

ओंकारेश्वर- अमावस्या पर्व एव  होने से एक श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वरकी पवित्र नगरी में अमावस्या पर्व के चलते करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन कर पूण्य लाभ लिया वहीं हजारो भक्तों ने खेड़ी घाट में पवित्र नर्मदाजी में डुबकी लगाई कर ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी लगाई। एक दिन पूर्व से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। स्नान के लिए 3 घाट ब्रम्हपुरी घाट, मुख्य घाट कोटि तीर्थ एवं चक्र तीर्थ घाट को प्रशासन ने प्रतिबंधित कर रखा है इससे भक्तो को स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। चार माह से बंद  झूला पुल के  शाम से चालू होने से आवागमन में सुविधा हुई। 11 बजे से वीआईपी टिकिट बंद कर दिया था।
दोनों पुलों से आने वाले भक्तो को लाइन में लगकर सामान्य दर्शन करने पड़े। मंदिर ट्रस्ट ने भक्तो के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। प्रबंध ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह, ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने व्यवस्थाओं को सम्भाला। सैकड़ो भक्त बगैर  दर्शन किए लौट गए।

किसी की ट्रेन तो किसी की फ्लाइट का समय हो गया था। गर्भ गृह छोटा होने से भक्तों को धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा फिर भी अनेक भक्तों को ज्योतिर्लिंग के दर्शन नहीं हो पाए। दो फिट दूर से दर्शन की व्यवस्था होती तो भक्तों आसानी से दर्शन हो जाते। ट्रस्ट को दूर से दर्शन करने की व्यवस्था करना होगी।
15 दिन बाद श्रावण मास आ रहा। इसके पूर्व दर्शन व्यवस्था को सुधारा जाना अनिवार्य है। कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, एसपी लगातार आ रहे आर्किटेक्ट को साथ लेकर गर्भ गृह का विस्तार करने की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। मुख्यमंत्री भी अपडेट ले रहे हैं।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply