Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

जगतगुरु शंकराचार्य शारदा मठ द्वारका स्वामी श्री सदानंद जी सरस्वती महाराज का आगमन 20 जून को खंडवा में

1 min read
Text Size:
 खंडवा – नगर के लिए सौभाग्य की बात है कि दादाजी की इस पावन नगरी में जगत गुरु शंकराचार्य शारदा मठ द्वारका पीठाधीश्वर स्वामी  सदानंद जी सरस्वती महाराज का आगमन 20 जून को होने जा रहा है समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वामी सदानंद  जी सरस्वती महाराज 20 जून  मंगलवार शाम 5 बजे इंदौर से खंडवा पधारेंगे स्वामी जी का रात्रि विश्राम  इंजीनियर अखिलेश गुप्ता के यहां पदम कुंड वार्ड, दुबे कालोनी में रहेगा ,21 जून को प्रातःदर्शन ,पादुका पूजन एवम दीक्षा हेतु उपलब्ध रहेंगे। साथ ही  21जून   गंगराड़े धर्मशाला बडगांव भीला रोड पर हो रहे बटुको के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में आशीर्वाद प्रदान करने हेतु सम्मिलित होंगे ।
21जून को ही शाम 7.30 बजे गौरी कुंज सभागृह में सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में महाराज श्री धर्मसभा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म रक्षा का मार्गदर्शन प्रवचन के माध्यम से प्रदान करते हुए आशीर्वाद प्रदान  करेंगे दादा जी भक्त इंजीनियर अखिलेश गुप्ता ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से  कार्यक्रम में उपस्थित होकर  धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है
1,473 Views
What do you think?

Leave a Reply