खंडवा- भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनिदेव अमावस्या का पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन शनि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर भगवान शनि देव की प्राचीन प्रतिमा के दर्शन कर तेल से अभिषेक किया। प्रात: 5 बजे से शाम 4 बजे तक भक्तों ने परिवार सहित पहुंचकर शनि देव के दर्शन कर अभिषेक करते हुए श्रीफल, काला कपड़ा, उड़द, काली तिल, लोहा, नैवेद्य, दक्षिणा चढ़ाकर अपने परिवार के कल्याण के लिए कामना की।
दोपहर 12.30 मंदिर के पुजारी सोनू शर्मा द्वारा भगवान शनिदेव की महाआरती कर भोग लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आरती में भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। मंदिर के पुजारी पंडित सोनू शर्मा ने बताया कि जिन राशि वालों को शनि की महादशा, शनि अंतर, साढ़ेसाती, अढैया व राहु केतु दशा अनिष्ट चल रही थी उन्होंने अपने परिवार के स्वकल्याण भगवान शनिदेव का तेल स्नान अभिषेक किया।
Views Today: 2
Total Views: 94

