बिपरजॉय तूफान के असर को मानसून का आगाज न समझें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- जिले में बारिश के लिए सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं। खासकर खेतों में किसान बोवनी की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्हें इंतजार है तो सिर्फ झमाझम बारिश का। जिससे खेतों में मिट्टी की नमी पुन: लौट सके।
गुजरात में उठे बिपरजॉय तूफान का दो दिन बाद असर खंडवा में देखने को मिला। तेज हवाएं शनिवार सुबह से चलती रहीं। इससे तापमान में गिरावट दिखी। अधिकतम तापमान 38.1 रहा वहीं न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। बादल भी छाए रहे। गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन इसे मानसून का आगाज न समझा जाए। मानसून निमाड़ में 26 जून के आसपास ही आएगा। विशेषज्ञों ने कहा है कि किसान सोयाबीन की बोवनी में जल्दबाजी न करें।

निमाड़ में ठंडक

विगत एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आसमान में बादलों की लुकाछिपी तो जारी है, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है कि कही ऐसा न हो बारिश दगा दे जाए। वैसे मौसम विशेषज्ञों की माने तो पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बारिश अधिक होने की संभावना है। शनिवार को पूरे दिन आसमान पर बादलों की अटखेलियां चलती रहीं। बादलों की लुकाछिपी ने मौसम में ठंडक तो जरूर घोली लेकिन तीखी धूप से हर कोई परेशान नजर आया।

बोवनी के लिए खेत तैयार

आसमान पर मंडराते काले बादलों की ओर नजर गढ़ाकर बैठे किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों द्वारा खेतों में बोवनी की तैयारियां के साथ ही खाद-बीज की खरीदी भी लगभग कर ली गई, इसके साथ ही खेतों पर हल गेरकर उन्हें तैयार किया जाने का काम भी पूरा कर लिया है। जिले में बेहतर मानसून की आस लगाए हुए किसान के साथ व्यवसायी भी इंतजार में हैं क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार 26 जून के बाद ही अच्छे मानसून की उम्मीद की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बारिश अच्छी होगी तो फसलों को फायदा होगा,जिससे बाजार में भी मंदी का दौर खत्म होगा।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!