Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

हम फाउण्डेशन मध्यप्रदेश बना निक्षय मित्र

2 min read
Text Size:

खंडवा- राष्ट्रीय सेवा व सांस्कृतिक संगठन हम फाउण्डेशन भारत के मध्यप्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पूर्ण प्रदेश में 100 से अधिक सदस्य व पदाधिकारियों ने  टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण कर निक्षय मित्र बनकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीबी मुक्त भारत योजना में अपना सहयोग प्रदान किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी के नेतृत्व में इस योजना के सुचारू रूप से संचालन हेतु एक समिति का गठन कर प्रदेश समन्वयक के रूप में प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष मालवा प्रान्त पूर्व उपायुक्त राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया गया है। वहीं समस्त जिलों में जिला समन्वयक बनाए गए हंै।

निरंतर छ माह चलने वाले इस योजना में प्रतिमाह निक्षय मित्रों के माध्यम से पीडि़त मरीजों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है। जिसमें जबलपुर 20, ग्वालियर 10, खण्डवा 12, इंदौर 6, उज्जैन 6, मण्डला 6, बालाघाट 6, छत्तरपुर 6 आदि जिलों में संख्यानुरूप वितरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी ने बताया कि यह योजना आवश्यकतानुसार नियमित रूप से संचालित होगी। योजना में विशेष रूप से पौष्टिक राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। योजना के तहत खंडवा जिला अस्पताल के छय रोग विभाग में हम फाउंडेशन  द्वारा पौष्टिक राशन का वितरण किया गया।

मालवा प्रांत की महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सोनवणे ने बताया कि हम फाउंडेशन भारत द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान की निक्षय मित्र योजना अंतर्गत 6 महीने तक पोष्टिक आहार का वितरण मरीजों को किया जाना है। हम फाउंडेशन इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता देकर मरीजों तक यह आहार पहुंचा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आशा सेंगर, संगीता सोनवाने, रविन्द्र सलूजा, आराधना गीते, मोना दफ्तरी, ब्रजभूषण झा, शिवदत्त डोंगरे, हेमराज रामपाली
सहित विवेकानंद शाखा अध्यक्ष रविंद्र सिंह, नमिता काले, उमा भाटे एवं प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख नारायण प्रजापति उपस्थित थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply