देवास- ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मप्र का महासम्मेलन 18 जून को देवास शहर में होटल रॉयल पैलेस में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, विशेष अतिथि ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा, विशेष अतिथि नीरज भंडारी हॉल मार्क एसोसिएशन इंडिया रहेंगे। इस कार्यक्रम में मप्र के 40 जिले के लगभग 600 व्यापारी भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्वेलरी इंडस्ट्री में होने वाले नवीन परिवर्तन और वर्तमान परिवेश में नान कॉरपोरेट्स व्यापारियों को कैसे कारपोरेट बनाना है। इसके ऊपर एजेंडा बनाया गया है। मप्र के असंगठित एसोसिएशन को संगठित करते हुए बाजार की एकरूपता के ऊपर कार्य करना है।
ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मप्र विगत 50 वर्षों से ज्वेलरी इंडस्ट्री के छोटे व्यापारियों के ऊपर कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा लागू किया गया बीआईएस एक्ट को छोटे व्यापारियों के हित के लिए कई आमूलचूल परिवर्तन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुका है। इसके साथ ही साथ ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश, मध्य प्रदेश जीएसटी ग्रीवेंस कमेटी का भी मेंबर है। साथ ही 18 जून 2023 को देवास में होने वाले कार्यक्रम में कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री एमएसएमई के साथ एक एमओयू भी साइन होने वाला है। महासम्मेलन में मुख्य उद्देश्य ही है कि व्यापारियों की समस्याओं के ऊपर संस्था किस तरीके से बेहतर कार्य कर सकती है। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन हर वर्ष ऐसे आयोजन करता है। यह आयोजन जैम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से प्रदेश के उन सभी जिलों में किया जाएगा। जहां पर असंगठित व्यापारी समूह के रूप में कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
उन्हें नवीन तकनीकी और नवीन व्यापार व्यवस्था से अवगत कराते हुए उन्हें वर्तमान परिपेक्ष में जो व्यापार में आधुनिक परिवर्तन हो रहे हैं साल दर साल उनको अपडेट करेगा। इस वर्ष यह आयोजन देवास सराफा एसोसिएशन के अनुरोध पर आयोजित किया जा रहा है और यहां के समस्त पदाधिकारियों द्वारा इस कार्य को करने में भरपूर समर्थन मिल रहा है। पूरे प्रदेश का व्यापारी उत्साह के साथ आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से देवास पहुंचेंगे और उत्साह के साथ नवीन परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए कमर कस के इस सम्मेलन में सहभागी बनेंगे। उक्त जानकारी ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मप्र महासचिव संतोष सराफा द्वारा विस्तृत रूप से दी गई। इस कार्यक्रम में देवास सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह चौधरी, सचिव ऋषि सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय जैन, मनोहर सोनी, आशीष सोनी, देवेंद्र सोनी और देवास सराफा एसोसिएशन के समस्त व्यापारी इस कार्यक्रम के लिए पूरे उत्साह के साथ संचालित कर रहे है।

