खंडवा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त प्रभारी मप्र कांग्रेस 18 जून को खण्डवा जिला मुख्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने बताया कि संजय दत्त जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर प्रात: 11 बजे जिले के वरिष्ठ नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व विधायक/सांसद/प्रत्याशियों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात विधानसभावार जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन खण्डवा में शहर के कार्यकर्ताओं से वे शाम को भेंट करेंगे।
दोपहर 12 से 1 बजे तक हरसूद विधानसभा क्षेत्र, 1 से 2 बजे तक मान्धाता विधानसभा क्षेत्र, 2 से 3 बजे तक पंधाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। ततपश्चात 4 से 5 बजे तक खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस बीच दत्त दोपहर 3.30 बजे स्थानीय पत्रकार से चर्चा करेंगे। डॉ मुनीश मिश्रा ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षो/मंडल अध्यक्ष/सेक्टर अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस/एनएसयूआई/सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करते हुए मिशन 2023 की सफलता को लेकर उनके सुझावों सहित बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।

