सेंट्रल रेलवे महाप्रबंधक को जनमंच और सद्भावना मंच ने मांग पत्र सौंपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी के खंडवा आगमन पर समाजिक संस्था जनमंच और सदभावना मंच सदस्यों द्वारा उनका स्वागत कर विभिन्न रेल मांगे रखी गई। जनमंच के चंद्र कुमार सांड व कमल नागपाल ने बताया कि खंडवा सांसद की लगातर सक्रियता के चलते रेल्वे कार्यों में लगातार गति है। जनमंच और सद्भावना मंच सदस्यों ने  एक साथ महाप्रबंधक सेन्ट्रल रेलवे के समक्ष आसनसोल/अहमदाबाद ट्रेन न.19435/19436 जो कि रविवार को खंडवा जंक्शन से गुजरती है इसका खंडवा में स्टॉपेज देने, आगामी श्रावण मास तथा गुरु पूर्णिमा पर्व को देखते हुए खंडवा-सनावद ट्रेन शुरू जल्द शुरू करने एवं भुसावल से नागपुर वाया इटारसी के लिए सुपर फास्ट पैसेंजर पुन: शुरू करने की मांग रखी। सदस्यों ने कहा कि उक्त ट्रेन को कोरोना के कारण बंद कर दी गई थी। जिसे पुन: शुरू की जाए। इस यात्री ट्रेन से रेलवे को राजस्व भी अच्छा मिलता रहा है।

इस ट्रेन से सिंगाजी महाराज और दादा धूनीवाले की समाधि पर बेतुल, छिंदवाड़ा, नागपुर क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र की जनता भी सीधे नागपुर आने जाने में सुविधा मिल जाएगी। सदस्यों ने इटारसी-भुसावल ट्रेन न.11116/11117 जो कि खंडवा में रात 12.30 बजे आकर रात्रि 1 बजे रवाना होती है इसका समय पूर्ववत करके सुबह 5.30 बजे करने एवं कमलापति-पुणे हमसफर, जबलपुर-पुणे, हरिद्वार एक्सप्रेस आदि का स्टॉपेज खंडवा जंक्शन पर दिए जाने की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चंद्रकुमार सांड, अनुराग बंसल, प्रमोद जैन सुनील जैन, कमल नागपाल, एनके दवे, ललित चौरे, देवेन्द्र जैन, नारायण फरकले, गणेश कानडे, आनंद तोमर, सुरेंद्र गीते, राधेश्याम शाक्य, कमलेश महाजन, जगदीश चौरे आदि उपस्थित थे।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!