खंडवा- 14 जून 1992 के दिन दो लाख माझी मछुआ समाज के लोगो की उपस्थिति में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा ने जबलपुर मे घोषणा की थी कि मेरी सरकार ने प्रदेश में रहने वाले कहार, भोई ,ढीमर, केवट, नाविक, मल्लाह ,निषाद, रायकवार ,कश्यप ,बाथम, बर्मन ,सोंधिया ,सिंघारे, सिंघरोड़े सभी को आज से आदिवासी मान लिया है और मेरी सरकार ने यह आदेश भी जारी कर दिया है। किन्तु तत्कालीन मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा जी ने इस दिन प्रदेश के माझी मछुआ समाज से सरेआम झूठ बोला था क्योंकि जिस आदेश को वह आदिवासी का लाभ देने वाला बता रहे थे दरअसल आदेश यह था कि पिछड़ा वर्ग सुचि क्र. 12 पर दर्ज जातियां कहार ,भोई, ढीमर, केवट, नाविक, मल्लाह ,निषाद ,रायकवार ,कश्यप, बाथम आदि के साथ यहां कुछ समय पहले जोड़ दी गई माझी जाति को इस पिछड़ा वर्ग सुचि से हटाया गया था जिसे पटवा ने जबलपुर मे समाज को गुमराह करते हुए गलत नीयत से प्रस्तुत किया। इस आदेश के बाद प्रदेश मे माझी जाति के नाम से मिल रही अ.ज.जा. की सुविधा में उल्टा पेंच फंस गया और अधिकारियों ने मिल रहे लाभ से समाज को वंचित करना आरंभ कर दिया सरकार स्तर पर समाज के साथ हुई इस धोखाधड़ी से आहत समाज को कोई राहत देने के बजाय शिवराजसिंह की सरकार ने 1 जनवरी 2018 में एक अन्य आदेश जारी कर माझी जाति से अ.ज.जा. की मिलने वाली सुविधा ही खत्म कर दी जिस कारण समाज अब बेहद खफा है।
यह जानकारी देते हुए मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री एवं माझी मछुआ समाज के वरिष्ठ नेता सदाशिव भंवरिया ने कहा कि भाजपा सरकारों ने प्रदेश के माझी मछुआ समाज से अजजा का आरक्षण तो छीना ही है साथ ही इस समाज का पैतृक कार्य मछली पालन का काम भी छीना जा कर प्रदेश में इस समाज की प्राचीन पहचान ही खत्म करने का इस डबल इंजन सरकार ने षड़यंत्र किया है जबकि भाजपा हर चुनाव में अपने घोषणापत्रो में इस समाज को आरक्षण और मछली पालन पर पूर्ण अधिकार देने का वादा एक ओर करती आ रही है किन्तु सरकार में आते ही इस समाज का दमन करने में जूट जाती है जो असहनीय होता जा रहा। इस समाज के जो लोग भाजपा में काम कर रहे है और समाज हितैषी होने का दंभ भरते हैं वह लोग भी भाजपा व्दारा अपनी समाज की कि जा रही इस दुर्गति पर मौन रह कर अपनी भीरुता का परिचय दे रहे है।
प्रदेश के माझी मछुआ समाज ने 1992 से लेकर बिते 31 वर्षों में भाजपा सरकार को बहुत अवसर दिए कि वह माझी मछुआ समाज के प्रति अपनी सोच मे बदलाव लाए किन्तु नतीजा शुन्य है अतएव समाज ने ही तय किया है कि भाजपा सरकारों के दमन और वादाखिलाफी को लेकर समुचा समाज आज 14 जून को भाजपा के खिलाफ धिक्कार दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश के हर जिले में सड़कों पर आयेगा इस हेतु मछुआ कांग्रेस प्रदेश के हर जिले मे आयोजन कर रहा है।
“आज केवलराम चौराहे पर मछुआ कांग्रेस करेगा धरना प्रदर्शन”
जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मछुआ कांग्रेस के आंदोलन के तहत आज 14 जून को प्रातः11बजे से दोपहर1बजे तक केवलराम पेट्रोल पंप खंडवा पर मछुआ कांग्रेस द्वारा माझी मछुआ समाज के साथ भाजपा सरकारो व्दारा की जा रही वादाखिलाफी एवं समस्याओं को लेकर धिक्कार दिवस के रूप में बनाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भवरिया ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा,मछुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल फूलमाली,मछुआ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने सभी कांग्रेसजनो से अनुरोध है कि निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित होकर आप सभी कांग्रेसजन माझी मछुआ समाज को अपना समर्थन प्रदान करने की कृपा करें।
79 Views

