Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

रग्बी जूनियर नेशनल में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की टीम पुणे रवाना

1 min read
Text Size:

देवास- पुणे (महाराष्ट्र) में 13 से 14 जून तक आयोजित होने वाले जुनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश की जुनियर बालक टीम पुणे (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुई। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्यप्रदेश सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि 29 मई से 1 जून तक जेएनसीटी, भोपाल में आयोजित हुए  प्री नेशनल केम्प से चयनित खिलाड़ी रग्बी इंडिया द्वारा 13 से 14 जून तक पुणे (महाराष्ट्र) में  आयोजित होने वाले बालक वर्ग रग्बी जुनियर नेशनल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्य प्रदेश जूनियर बालक टीम में स्वदेश कदम, युवराज देवड़ा, गोविंद, नैतिक, सुबोध, तरुण घावरी, सूरज बामनिया, रोहित चौहान, जय पटेल, रोहित पटेल, रोहित चौधरी, मोहम्मद सादिक शामिल हैं। टीम कोच शाजापुर के अर्जुन पाटीदार एवं टीम मेनेजर सिहोर के विशाल यादव हैं। टीम को विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व सभापति अंसार एहमद, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, आनंद पंड्या, संदीप जाधव, पंकज जैन, अभय श्रीवास, सुशील सोनोने, दुर्गेश यादव, अर्जुन यादव ने शुभकामनाएं दी।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply