विकास पवार बड़वाह – खरगोन जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष मुहिम के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश तथा सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार 13 जून को वृत बड़वाह एवं सनावद के आबकारी दल द्वारा प्राप्त शिकायत एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वृत बड़वाह के ग्राम सेमरला में आरोपी शंकर पिता कैलाश मालवीय निवासी ग्राम सेमरला के रहवासी मकान पर दबिश दी । जहा विधिवत तलाशी लेने पर 4 प्लास्टिक केनो में कुल 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकेश गौर आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क ,34(2)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।आरोपी को मंगलवार को न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया । उक्त् कार्यवाही में जब्त अवैध मदिरा का अनुमानित मूल्य 6 हजार रुपये बताया जा रहा है।कार्यवाही में आबकारी आरक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं प्रजोत चौधरी शामिल रहे ।

