Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक एरिक सॉल्हेम ने लगाए पौधे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और आम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक  एरिक सॉल्हेम ने भी पौधे लगाए।  सॉल्हेम ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रतिदिन पौध-रोपण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर की गई पहल और वृक्षारोपण में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए की जा रही गतिविधियों की सराहना की।

पौधरोपण में यूथ ऑफ इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक  शैलेश सिंघल, कोलकाता थंडर बोल्टस के चेयरमैन  पवन कुमार पाटोदिया, लाइफ कोच एवं दादासाहेब फालके अवॉर्डी सुश्री आशना धानुका शामिल हुईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ  आयुष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा, सर्वश्री अक्षत शर्मा एवं आदित्य शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री देवेन्द्र योगी, रवि यादव, संतोष यादव, तिलक जोगी आदि ने भी पौधे लगाए।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply