खंडवा – शहर में एक बुजुर्ग सिक्यूरिटी गार्ड के साथ मारपीट का वीडियों सोशल मीडिया पर चल रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तीखीं प्रतिक्रिया आम जनता द्वारा दी जा रही है। मामला आनंदनगर क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत दो युवकों ने एक बुजुर्ग सिक्यूरिटी गार्ड को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। एक आरोपी ने उसके हाथ पकड़े तो दूसरा उसे जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटता रहा। ये करतूत तब उजागर हुई जब सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। यह पूरा मामला 31 मई की रात का है। हमले से घायल गार्ड के सिर में क्लॉटिंग हो चुकी है। 10 दिन बाद उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपियों ने उन्हें किस बेरहमी से जमीन पर पटक-पटककर मारा। घटना के बाद दीपक ने परिजन को सूचना दी।
बेटा मयूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल में उपचार चला। 12 वें दिन डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन सिस्टम के हालात यह है कि, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियों देखने के बाद हर कोई दोनों आरोपी हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर कमेंट्स कर रहा है।
रामेश्वर चौकी प्रभारी उनि राणवीर सिंह एवं उनि जोन बारिया थाना मोघट के अनुसार फरियादी गणेश तलाई निवासी दीपक राजपूत (57) आनंद नगर स्थित डॉ. सतीश श्राफ के बंगले में सिक्यूरिटी गार्ड है। 30-31 की दरमियानी रात वे डॉ. श्राफ के घर के सामने ड्यूटी कर रहे थे। तब पड़ोस में रहने वाला सेंपी ग्रोवर शराब के नशे मे आये और फरियादी से बोले कि तू सुन क्यों नही रहा है इसी बात पर से मां बहन की नंगी नंगी गालिया देने लगे व हाथ मे लिए लकड़ी से मारा व हाथ मुक्कों से मारा व जान से मारने की धमकी दी।
इधर, मामले में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि, प्राथमिक रूप से सूचना के बाद तत्काल केस दर्ज किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। यदि, रिपोर्ट में जान जाने संबंधी वार किया गया है तो धाराएं बढ़ाई जाएगी। चाहे हमलावर कोई भी हो।
Views Today: 2
Total Views: 104

