Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

सड़कों का जाल बिछने से अमरपाटन का होगा तेजी से विकास

1 min read
Text Size:

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामखेलावन पटेल ने कहा है कि सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अमरपाटन तहसील के प्रत्येक गाँव को पक्की सड़कों से जोड़ने के बाद क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। राज्य मंत्री  पटेल आज सड़कों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री  पटेल ने 5 करोड़ 78 लाख रूपये की 2 प्रमुख सड़कों और 4 करोड़ 21 लाख रूपये लागत की अन्य 2 प्रमुख सड़कों का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री  पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन में 48 सड़क स्वीकृत कराई गई हैं। इनमें से 35 सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण का कार्य नियत समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply