Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

मैं नहीं बोलता, सुरखी का विकास बोलता है

2 min read
Text Size:

राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के ग्राम टेहरा टेहरी शक्ति केन्द्र की बैठक में कहा है कि सुरखी विधानसभा में हुए विकास के लिए मैं नहीं बोलता, वहाँ का काम खुद बोलता है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की विकास नीतियों से देश-प्रदेश में हर जगह विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए नीतियाँ बनाई हैं, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में 9 साल देश के लिए बेमिसाल रहे, जिसमें देश में कई विकास कार्य हुए, वहीं पूरे विश्व में भारत का सम्मान भी बढ़ा है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना के रूप में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़ा काम हुआ है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार वादे नहीं काम करती है, जिससे जनता का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि हर हितग्राही को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में करें। कोई भी व्यक्ति जन-कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

मंत्री श्री राजपूत ने कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों का गमछा पहना कर और सभी के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। सर्वश्री डॉ. वीरेंद्र पाठक, कमल कुर्मी, रण बहादुर सिंह छोटू राजा, जगदीश साहू, भगवान सिंह ठाकुर, भवानी सिंह ठाकुर मिहीलाल पटेल, सुदामा पटेल, नरेंद्र सिंह रामकुमार यादव, पप्पू यादव, गोवर्धन लोधी, मनोज सोनी, मोतीलाल बंसल, शिवलाल अहिरवार, दीनदयाल विश्वकर्मा, मोतीराम आदिवासी, प्रमोद पटेल शोभाराम पटेल, रामकुमार यादव सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply