ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आम जन को बाँटे विभिन्न योजनाओं के कार्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रेसकोर्स रोड़ स्थित स्थानीय निवास कार्यालय ग्वालियर में  1442 लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्ड व हितलाभ वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजना के लाभ से वंचित न रहे।

 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना में सभी पात्र बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये डालने की शुरूआत हो चुकी है और यह क्रम अब रूकने वाला नही है। साथ ही कहा कि राशन की पात्रता पर्ची, वृद्धा एवं कल्याणी पेंशन व आयुष्मान कार्ड क्षेत्र के नागरिकों को सम्मान के साथ  दिए जा रहे हैं।

 ऊर्जा मंत्री  तोमर ने 641 पात्र हितग्राहियों को राशन की पात्रता पर्ची, 443 हाथठेला व कामकाजी कार्ड , 257 पेंशन व 101 आयुष्मान कार्ड वितरित किये।  साथ ही आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!