Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

जबलपुर जिले की पारेषण क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी

2 min read
Text Size:

एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने जबलपुर जिले में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 132 के.व्ही. सबस्टेशन मनसकरा, सिहोरा में एक 63 एम व्ही ए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है।  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि इस ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति प्रारंभ हो जाने से सिहोरा क्षेत्र एवं हरगढ़, अंगरिया, पाराखेड़ा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के तकरीबन 80 हजार कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अति आवश्यक इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है। 

40 औद्योगिक कनेक्शनों को होती है विद्युत आपूर्ति

 सबस्टेशन मनसकरा, सिहोरा से शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों तथा सिहोरा के अंतर्गत अंगरिया क्षेत्र के 11 उच्चदाब उपभोक्ताओं एवं औद्योगिक क्षेत्र हरगढ़, पाराखेड़ा में 29 अति उच्चदाब उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। सबस्टेशन की क्षमता वृध्दि से फनवानी, गोसलपुर, मझौली, इंद्राना, गांधीग्राम, निगवानी, खिन्नी, रमखिरिया, मझगंवा, टिकरिया, बरगी, मोहला, गौरहा, तलाड़, आभाना, रानीताल, पौला, लमकाना, पौड़ा आदि ग्रामों को  गुणवत्ता पूर्ण   विद्युत सप्लाई की जा सकेगी। 

33 के.व्ही. के 17 सब स्टेशनों में होती है मनसकरा से विद्युत आपूर्ति

एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता  अतुल जोशी ने बताया कि 132 के.व्ही. सबस्टेशन मनसकरा से एम.पी. ट्रांसको 33 के.व्ही. के 9 फीडरों के माध्यम से  33 के.व्ही. 17 सब स्टेशनों को  विद्युत आपूर्ति होती है। 

  इस नये 63 एम व्ही ए ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से मनसकरा सबस्टेशन की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़ कर 126 एम.व्ही.ए. की हो गई है। जबलपुर जिले में ट्रांसमिशन कंपनी अपने चार 220 के व्ही सबस्टेशन व 132 के व्ही के 9 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। अब जबलपुर जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 1994.5 एम व्ही ए की हो गई है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply