Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान से कटनी के बंजारी हेलीपेड पर मिली लाड़ली बहनें

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान कटनी जिले के बंजारी स्थित हेलीपेड में हेलीकॉप्टर से उतरते ही अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री श्री चौहान के इंतजार में पलक पाँवड़े बिछाए बैठी लाड़ली बहनों से सीधे मिलने पहुँचे। उन्होंने लाड़ली बहनों के सिर पर हाथ रख कर उन्हें खुश रहने का आशीर्वाद दिया और कुशल-क्षेम पूछी। बहनों ने मुख्यमंत्री का दिल खोल कर और पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।

लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हाथों में “भैया जी को धन्यवाद” लिखी तख्तियाँ लेकर खड़ी थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों से पूछा कि सबके खाते में राशि आ गई है। उन्होंने राखी पुरैनी ग्राम की लाड़ली बहना ममता, ग्राम खरखरी की अनीता और देवराकला की मीराबाई से बात की और बैंक खाते में 1000 रूपये पहुँचने की जानकारी ली। बहनों ने बताया कि रूपये उनके खाते में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने पाठक वार्ड निवासी अंजू बर्मन के सिर पर हाथ रख कर कहा-“खुश रहो बहना, सब ठीक है” जवाब में इस पर अंजू ने कहा “आप जैसे भाई के रहते सब कुशल मंगल है।”

79 Views
What do you think?

Leave a Reply