Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

बस में युवती से गैंगरेप, 78 दिन बाद एफआईआर

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, ओंकारेश्वर। दिल्ली मीडिया की भी राजधानी होने के कारण मामूली घटनाएं भी तूल पकड़ लेती हैं। खंडवा छोटा जिला होने के कारण बड़े अपराध भी उजागर ही नहीं हो पाते। ओंकारेश्वर में निर्भया रेप कांड जैसा मामला हो गया। 78 दिन बाद इसका खुलासा बड़ी मुश्किल से हुआ। रतलाम से ओंकारेश्वर तीर्थदर्शन को आई युवती से बस के ड्राइवर और क्लीनर ने दुष्कृत्य किया। उसे पीटा भी और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बात दबा दी। ढाई महीने परेशान होकर अपने परिजनों को घटना बताई। रतलाम के ही ड्राइवर, कंडक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई। ड्राइवर तो पकड़ लिया गया। क्लीनर अब भी फरार है। तीर्थनगरी ओमकारेश्वर में 20 मार्च को भूतड़ी अमावस्या के दौरान घाटों पर स्नान करने के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं की बस आई थी। बस ओंकारेश्वर बस स्टैंड पर खड़ी थी। बस में सवार यात्री वहां बने प्रतिक्षालय में आराम कर रहे थे। 21 वर्षीय युवती अपना बैग लेने के लिए बस में गई तो बस में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर ने युवती को पीटा और उसके साथ गैंग रेप किया। युवती ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। 78 दिन बाद जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने जांच कराई और उसके बाद ओंकारेश्वर मान्धाता थाने में आकर ड्राइवर और क्लीनर के खिलाफ एफआईआर कराई। गुरुवार को मान्धाता पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे एसआई लखनलाल मालवीय के अनुसार रतलाम जिले के ग्रामीणों को जय माता दी ट्रेवल्स की बस धारा जी की धार्मिक यात्रा कराने के लिए निकली थी। इसमें यात्रियों को नर्मदा घाट पर ले जाकर दर्शन करवाना था। इस यात्रा के लिए पीड़िता और उसके माता-पिता ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया था। वह बस में सफर करते हुए 20 मार्च को ओंकारेश्वर पहुंचे थे। रात को 10 बजे पीड़िता के परिजन व बस के अन्य यात्री भोजन के बाद स्टैंड से थोड़ा दूर में आराम करने लगे। युवती अपना बैग लेने बस में गई। बस खाली थी। मौका देखकर ड्राइवर और क्लीनर ने गैंग रेप किया। विरोध करने पर पीटा। 78 दिन बाद युवती को पेट में दर्द हुआ परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया। प्रैग्नेंट पाए जाने पर युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन और युवती ने मान्धाता थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ड्राइवर चरण सिंह राजपूत जावरा को गिरफ्तार कर लिया है। क्लीनर जीतू निवासी हसन पडल्या रतलाम की तलाश जारी है।

249 Views
What do you think?

Leave a Reply