Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश

2 min read
25 3
Text Size:

-जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

अनोखा तीर, हरदा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने 9 अक्टूबर को माचक उपनहर और मुहाल माइनर का निरीक्षण किया। इस दौरान वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त हुई नहरों, पुलिया और हेड रेगुलेटर की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने रबी सिंचाई शुरू होने से पहले नहरों की मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग, नर्मदापुरम के मुख्य अभियंता आर.आर. मीणा, तवा परियोजना मंडल नर्मदापुरम की अधीक्षण यंत्री प्रतिभा सिंह, माचक उपनहर जल संसाधन उपसंभाग खिरकिया के अनुविभागीय अधिकारी रोहन विलियम्स, विद्युत एवं यांत्रिकी उपसंभाग हरदा के अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र ओगले तथा उपयंत्री प्रेमित पाटिल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुहाल माइनर की चेन 72 पर स्थित पुलिया, चेन 0 पर बने हेड रेगुलेटर तथा माचक उपनहर में वर्षाकाल के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता आर.आर. मीणा एवं अधीक्षण यंत्री प्रतिभा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नहरों की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि सिंचाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply