-जनजातीय विभाग के जिला संयोजक निलंबित
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने जनजातीय कार्य विभाग हरदा के प्रभारी जिला संयोजक प्रमोद माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार सीएम हेल्पलाइन पर हरदा की रेखा यादव द्वारा रसोइया मानदेय भुगतान संबंधी शिकायत क्र. 1000003988 और ग्राम धनियाजाम निवासी अरविन्द इवने द्वारा आवास सहायता योजना की राशि भुगतान में विलंब संबंधी शिकायत क्र. 1000003993 दर्ज कराई गई थी। समय पर कार्रवाई नहीं करने पर यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाए जाने पर नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय उपायुक्त, अनुसूचित जाति-जनजाति कार्य विभाग, नर्मदापुरम नियत किया गया है।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई







