Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में हुए जागरूकता कार्यक्रम  

2 min read
24 1 2
Text Size:

-नर्सिंग विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

अनोखा तीर, हरदा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय हरदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मानसिक समस्याओं के प्रति फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना था। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने मनकक्ष में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मानसिक परेशानी होने पर समय पर परामर्श एवं उपचार लेना आवश्यक है। मनकक्ष की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट गीतांजलि परमार ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता एवं भावनात्मक समस्याओं को समझने और उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी। वहीं, उमंग काउंसलर श्रीमती पारुल काशिव ने किशोरों एवं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक बदलावों तथा जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग लेने के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से मानसिक समस्याओं को नजरअंदाज न करने, जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा समय पर सहायता लेने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. विपिन पटेल, मनकक्ष प्रभारी डॉ. दीपक ठाकुर, डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर, डॉ. राजेश सतीजा, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला समन्वयक आशीष साकल्ले, नर्सिंग ऑफिसर अंकित सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply