Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

बेटी को ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’, तथा मां को ‘लाड़ली बहना योजना’ का मिला लाभ

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना और ‘लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में खुशहाली ला रही हैं। हरदा जिले की हजारों महिलाओं को शनिवार को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलना शुरू हो रहा है। लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित सभी महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को 1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद हर महीने इन महिलाओं के खाते में 1 हजार रूपये नियमित रूप से सरकार जमा कराएगी। जिले में बहुत से ऐसे परिवार हैं, जिनमें बेटियों को ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ का लाभ मिल रहा है तथा उनकी मां आज से ‘लाड़ली बहना योजना’ से लाभान्वित हो रही हैं।

284 Views
What do you think?

Leave a Reply