Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नगरपालिका अध्यक्ष ने पूर्व विधायक सहित कांग्रेस नेताओं की कराई एफआईआर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ७ जून को विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, अवनि बंसल और गगन अग्रवाल ने कांग्रेसियों के साथ नगरपालिका कार्यालय का घेराव करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष के कक्ष पर भी धावा बोलते हुए वहां पर मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसको लेकर नगरपालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया ने पुलिस थाने में एक आवेदन देकर इन कांग्रेस नेताओं पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, अवैध रूप से चैंबर में घुसकर धक्का-मुक्की करना, अपशब्दों का इस्तमाल कर अपमानित करने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने डॉ.आरके दोगने, ओम पटेल, अमर रोचलानी, अवनि बंसल के खिलाफ ३४२, २९४, ३२३, ३४ के तहत मामला दर्ज किया है।

315 Views
What do you think?

Leave a Reply