Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

मिर्च के मूल्य संवर्द्धन और कीट प्रबंधन के गुर विभागीय अधिकारियों ने जाने

1 min read
Text Size:

खरगोन :- कृषि विज्ञान केंद्र में उद्यानिकी विभाग के ब्लॉक व ग्रामीण स्तरीय अमले को मिर्च की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ड़ॉ. अनिता शुक्ला ने मिर्च के मूल्य संवर्धन के बारे बताया गया। इसके अलावा  ड़ॉ. वायके जैन ने मिर्च में विषाणु रोग के प्रबंधन विषय पर तकनीकी जानकारी व उपाय सुझाये।

ड़ॉ. एसके त्यागी ने गुणवत्ता युक्त व अधिक उत्पादन तकनीक के सम्बंध में नर्सरी प्रबंधन, एकीकृत पौषक तत्व प्रबंधन तथा संकर किस्मों रोपण तकनीक, ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग तकनीक आदि के बारे में बताया गया। ड़ॉ. आरके सिंह ने मिर्च के बाजार प्रबंधन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में उद्यानिकी उपसंचालक  केके ग्रेवाल ने प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। इए दौरान विभाग के वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी  पीएस बड़ोले, जगदीश मुजाल्दे, गोविंद पटेल, डोडियार व मौर्य सहित प्रशिक्षण में 40 उद्यानिकी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply