लाड़ली बहना योजनान्तर्गत जिले की कुल 299164 बहनाये लाभान्वित होने वाली है। इसमें बड़वाह जनपद की 46071, कसरावद जनपद की 39760, महेश्वर जनपद की 32106, भीकनगांव जनपद की 30243, झिरन्या जनपद की 28080, भगवानपुरा जनपद की 25658, खरगोन जनपद की 21307, गोगांवा जनपद की 19696 और सेगांव जनपद पंचायत की 13583 बहनाये है। इसी तरह नगरीय निकायों में खरगोन नपा की 16504, सनावद नपा की 5113, महेश्वर नपरि की 4003, कसरावद की 3827, बड़वाह नपा की 3660, बिस्टान नपरि की 3005, भीकनगांव नपरि की 2785, मण्डलेश्वर नपरि की 2016 और करही पाडलिया खुर्द की 1747 बहनाओं के खातों में 1-1 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। बाकी की बहनाओं के खाते डीबीटी सक्रिय होने के साथ ही राशि अंतरित होगी।
Views Today: 2
Total Views: 84

