निमगुल में मकान में दबिश देकर 71.8 बल्क लीटर मदिरा की जप्त, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन-जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष मुहिम के तहत कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा के आदेश तथा सहायक आयुक्त आबकारी  अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार गत दिवस आबकारी दल अवैध मदिरा विक्रेता के विरूद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही आबकारी वृत्त खरगोन अ तथा ब के द्वारा दौराने गश्त मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वृत खरगोन अ के ग्राम निमगुल में आरोपी दीपक पिता महेश जायसवाल निवासी निमगुल के रहवासी मकान पर दबिश दी गई।

दल द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर 05 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 02 पेटी देशी मदिरा मसाला तथा 01 पेटी विदेशी मदिरा बीयर सहित 08 पेटी देशी/विदेशी मदिरा सहित कुल मात्रा 70.8 बल्क लीटर जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक  सचिन भास्करे द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) , 34(2)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कार्यवाही में आरोपी से जब्त अवैध मदिरा का अनुमानित मूल्य 27290 रुपये है। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक राजू डुडवेसंतोष आवासेजगदीश पाटीदार तथा रीता सिंगोरिया शामिल रहे।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!