Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

माता टेकरी पर 50 पौधों का वरिष्ठजनों ने किया रोपण, दर्शनार्थियों को पौधारोपण हेतु किया प्रेरित

1 min read
Text Size:

देवास- वरिष्ठ नागरिक संस्था एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण पखवाड़ा अंतर्गत चामुण्डा माता टेकरी पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। देवास जिले में 20 जून तक पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील कर रहे है। इसी के अंर्तगत वरिष्ठ नागरिक संस्था एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने विश्व प्रसिद्ध माता टेकरी पर 50 प्रजातियों के औषधीय, छायादार एवं फलदार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

साथ ही दर्शनार्थियों से अधिक मात्रा में पौधे लगाने की अपील की। वरिष्ठ नागरिक संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर एवं पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण पखवाडा में अधिक से अधिक नागरिक पौधा रोपण करें। अभियान के सफल क्रियान्वयन में सभी नागरिकों की भूमिका अहम रहेगी। सभी नागरिक पौधा रोपण कर देवास को हर भरा बनाने में सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर संस्था संवरक्षक डॉ. एम.व्ही. भाले, डॉ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एच.के. ढाली, बीडी चावड़ा, एम.डी. सिन्हा, श्रवण कुमार कानूनगो, शब्बीर हुसैन, बी.एल. खण्डेलवाल, के.सी नागर, एस.के. शाह, खलील अहमद, बाबूलाल मालवीय सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply