Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

बैंक नोट मुद्रणालय से सेवानिवृत्त होने पर श्री मालवीय का डॉ. अंबेडकर उद्यान विकास समिति ने किया सम्मान

2 min read
Text Size:

देवास- नूतन नगर स्थित डॉक्टर अंबेडकर उद्यान में डॉक्टर अंबेडकर उद्यान विकास समिति द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ बैंक नोट मुद्रणालय महासचिव गंगाराम मालवीय का सेवानिवृत्ति पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मालवीय ने इस उपलक्ष्य में डॉक्टर अंबेडकर उद्यान द्वार पर प्रकाश हेतु दो एलईडी व दो पोल भेंटकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मालवीय एवं भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी पंकज वर्मा ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया

तत्पश्चात दीप प्रज्वलन व बुद्ध वंदना गणेशराम मड़ामे व रामचंद्र चौकीकर द्वारा की गई। भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एड. हीरो सोलंकी ने किया। श्री मालवीय का शाल, साफा-श्रीफल भेंट कर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह का संचालन अजय रेकवाल ने किया। मालवीय के सेवाकाल के सफर पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अंबेडकर उद्यान विकास समिति के संस्थापक बाबूलाल रेकवाल, संस्थापक सदस्य आईडी महेश्वरी, नंदकिशोर पोरवाल, अध्यक्ष रामलाल गंधावलिया, कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार रेकवाल, सचिव कैलाशप्रिय कलेशरिया, किशनलाल कलेशरिया, प्रहलाद सिंह रेकवाल, वरिष्ठ तकनीशियन बीएनपी ब्रजमोहन वर्मा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बहुजन संघर्ष दल जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रेकवाल एवं भीम आर्मी जिला महासचिव पवन आंवले ने युवाओं से श्री मालवीय को आदर्श मानकर प्रेरणा लेने की अपील की। इस दौरान डॉ. कपिल बामनिया, विद्युत विभाग मुख्य अभियंता ओंकारलाल बामनिया, प्रबंधक कन्हैयालाल कुलथिया, महेश चौहान, अरूण करवाडिय़ा, विजेन्द्र अटारिया, छोटू, चंद्रशेखर पंड्या, भेरूसिंह प्रजापति, सुरेन्द्र कुमावत आदि उपस्थित थे। आभार राजकुमार रेकवाल ने माना। उक्त जानकारी बीएनपी कनिष्ठ तकनीशियन विशाल पटेल ने दी।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply