देवास- विश्व पर्यावरण दिवस से चल रहे पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के छात्र अध्यापकों और डाइट प्राचार्य राजेंद्र सक्सेना के मार्गदर्शन में शंकरगढ़ की पहाड़ी पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत पहाड़ी को हराभरा करने के उद्देश्य से लगभग 500 औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण हेतु शासकीय अध्यापक महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बनवारीलाल बैरागी, दीपक पाटीदार, मेघा पवार, अनिल जाधव, कार्यालय प्रमुख राजेंद्र शाह, अभिजीत सिंह बैस, साक्षरता मिशन के जिला समन्वयक शेलेष पाटीदार, कल्पना कस्तुरे, निशा शिर्के महाविद्यालय के छात्र अध्यापक जितेंद्र सिंह बघेल, जितेंद्र देथलिया, अशोक राठौड़, उमेश सिंह खिंची, अश्विन मिश्रा, संजय सिंह गुर्जर, राजेंद्र अंसल, जीवन पटेल, बंसती मंडलोई, बबीता करवाडिय़ा, अनुसूया कुराडिया, रीना पटेल, ज्योति कलम, कर्मा परमार, विजेन्द्र शर्मा, संगीता बैरागी, इंदु बारेला सहित लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर वृहद पौधारोपण कर पर्यावरण पखवाड़े के तहत यह संकल्प लिया कि पूरी पहाड़ी को हरा भरा बनाना है और पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाना है।
शंकरगढ़ पहाड़ी पर छात्र अध्यापकों ने किया 500 पौधों का रोपण

130 Views




