
विकास पवार बड़वाह – जहा एक ओर 11 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी लाडली बहनाओ के खाते में एक हजार रुपए की राशि खाते में डालने जा रहे है। वही दूसरी तरफ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर और उनके मंडल पदाधिकारी नगर की महिलाओ के लिए सोनोग्राफी मशीन को संचालित कर इसकी सुविधा देने का प्रयास कर रहे है। जिसके लिए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर मंडल अध्यक्ष श्री तोमर, बीटा भाटिया,मंडल महामंत्री रवि एरन,संजय मुथा,चंदू जाट, मोनू वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकताओं ने शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया । जहा श्री तोमर ने बीएमओ राजेंद्र मिमरोट से चर्चा की ।इस चर्चा में श्री मिमरोट ने बताया की सोनो ग्राफी मशीन की सुविधा देने के लिए हम प्रयासरत है ।लेकिन इस जॉच के लिए एक पासवर्ड आईडी जनरेट करने की आवश्यकता होती है ।जो फिलाल अभी नही हुई है ।जिसके लिए संबंधित व्यक्ति से चर्चा कर इस आईडी को शुरू करवाई जा रही है । जैसे ही यह पासवर्ड आईडी बनती है वैसे ही हम इस सोनोग्राफी मंशीन की सुविधा महिलाओ को शासकीय अस्पताल में देना शुरू कर देंगे ।उल्लेखनीय है की मंडल पदाधिकारियों ने ड्यूटी डाक्टरों की भी जानकारी लेकर समय अनुसार डाक्टरों को ड्यूटी करवाने की बात श्री मिमरोट से की ।इस दौरान श्री तोमर ने बताया की हमारे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों को लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1000 रुपए की राशि दे रहे है ।इसके साथ ही भाजपा नगर मंडल भी शासकीय अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा देकर गर्भवती महिलाओ को निजी अस्पताल में लगने वाली सोनोग्राफी जांच की राशि से निजात दिलाने का प्रयास कर रहा है । अब जल्द ही इस जॉच की सुविधा शासकीय अस्पताल बड़वाह में महिलाओ को मिलना शुरू होगी ।

