वार्ड क्रं. 10 एवं 11 में सुंदरकांड का आयोजन

देवास :- संस्था बजरंग सेना द्वारा स्वच्छ, सुुंदर स्वस्थ एवं समृद्ध शहर की कामना के लिए समस्त हनुमान मंदिरों में 108 सामूहिक सुंदरकांड पाठ, चोला एंव महाआरती का अनुष्ठान के अंतर्गत आयोजन मार्गदर्शक श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार तथा संयोजक अशोक गोस्वामी के नेतृत्व में वार्ड क्र. 10 एवं 11 के हनुमान मंदिरों में सुुंदरकांड का पाठ किया गया।

पाठ की समाप्ति पर प्रसादी एवं हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि 10 जून को वार्ड क्र. 14 एवं 15 में सुंदरकांड का आयोजन होगा। आयोजन में अधिक सेे अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ का लाभ लें।

101 Views

Leave a Reply