स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय संचालक गुप्ता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा :- क्षेत्रिय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं इन्दौर डॉ. शरद गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुलगांव व मोहना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संयुक्त संचालक डॉ. हेमन्त गुप्ता, उपसंचालक डॉ. माधव हसानी, डॉ. एच.एन.नायक, डॉ. शिल्पा लाल और उनकी टीम के द्वारा टेली कंसल्टेंट के माध्यम से मरीजों की जानकारी ली व लेबर रुम, दवाई वितरण व कोल्ड चेन वेक्सीन रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पी.एच.सी. सुलगांव में चिकित्सक डॉ. अरविंद चौहान व मोहना में डॉ. प्रिती बिरला को सभी रिकार्ड नियमित रुप से संधारित करने, ओपीडी में आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनाये जाने व एन.सी.डी. के मरीजों के जांच कर पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए। इसी क्रम डॉ. गुप्ता ने बिहारीपुरा खुर्द में टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर शत प्रतिशत टीकाकरण करने व गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन व जांच करने के निर्देश दिए।

क्षेत्रिय संचालक डॉ. गुप्ता ने समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत् आभा आईडी बनाये जाना सुनिश्चित करने व प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत प्रतिमाह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे, बी.एम.ओ., मीडिया अधिकारी व्ही.एस.मण्डलोई व जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। इसके अलावा क्षेत्रिय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संभाग इन्दौर डॉ. गुप्ता 10 जून को प्रात: 10 बजे से मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल के ÓÓएÓÓ ब्लॉक तृतीय तल पर स्थित सभागृह में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!